Rishabh Pant Career : ऋषभ पंत का जीवन परिचय | Rishabh Pant Biography In Hindi |
नमस्कार साथियों मेरा नाम हरीश आँजना है आज में आपको इस articals में रिषभ पन्त के जीवन के बारे में बताने वाला हु तो आप इस जानकारी को पूरा जरुर पढ़े और शयेर करे |
Rishabh Pant Career,Rishabh Pant Biography In Hindi,rishabh pant total sixes,rishabh pant test career,rishabh pant age,rishabh pant wikipedia,
ऋषभ पंत का जन्म और परिवार का परिचय
ऋषभ पंत का जन्म तारीख 4 oct. 1997 को उत्तराखंड के रुड़की में हुया था.उनके पिता का नाम राजेन्द्र पंत है. और उनकी माता जी का नाम सरोज पन्त है. उत्तराखंड के रुड़की में जन्मे ऋषभ का रुजान बचपन से ही क्रिकेट की तरफ बहुत ज्यादा था. आगे बात करे तो जिस उम्र में बच्चो को आमतौर पर प्लास्टिक के खिलोने पसंद आते है इसी उम्र में ऋषभ को क्रिकेट खेलना और देखना बहुत पसंद था. एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानने वाले पन्त बचपन से ही गिलक्रिष्ट की तरह आक्रामक विकेट कीपर बेट्समेन बनना का मन बना चुके थे. लेकिन दोस्तों आपको बता दू कि ऋषभ पंत की राह कतई आसान नहीं थी | शुरुआत में तो रिषभ को पिता के द्वारा क्रिकेट खेलने के लिए डांट भी भारी पड़ती थी. लेकिन पन्त के क्रिकेट के प्रति जूनून देखकर ऋषभ के पिता जी ने उन्हें क्रिकेट खेलने की आज्ञा देदी | उत्तराखंड में शानदार क्रिकेट की सुविधाओं ना होने के कारण पन्त ने दिल्ली के एक क्रिकेट अकेडमी में एडमिशन लिया था | दोस्तों यही से रिषभ पंत के संघर्ष की वास्तविक शुरुआत थी |
रिषभ की संघर्षता की बड़ी कहानी
आपको बता दू कि कोचिंग के लिए पन्त को उत्तराखंड से दिल्ली आना-जाना मुश्किल हो रहा था और दूसरी तरफ ऋषभ मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे | इसलिए दिल्ली में किराए पर रुम लेकर रहना पंत की बस की बात बिलकुल नहीं थी | लेकिन ऋषभ पंत भी अपने एक हाथ से मारे गए छक्के की तरह आने वाली सभी मुश्किलों को उड़ाने में विश्वास ज्यादा रखते थे | और उसी वक्त ऋषभ की माँ ने भी बेटे ऋषभ का बखूबी साथ निभाया था | और इसके साथ माँ और बेटे ने दिल्ली के गुरूद्वारे में अपना नया ठिकाना रख लिया | पंत लंगर खाकर स्टेडियम में प्रेक्टिस के लिए जाया करते थे. और माँ दिनभर गुरूद्वारे में लोगो की सेवा करती थी. आगे जाके ऋषभ की मुलाक़ात दिल्ली में क्रिकेट अकेडमी चलाने वाले तारक सिन्हा से हुयी | जिन्होंने पंत की विकेट कीपिंग से प्रभावित होकर उन्हें कोचिंग देना प्रारम्भ कर किया | ऋषभ पंत को अपनी महेनत का इनाम मिल गया था.
Rohit Sharma Career : रोहित शर्मा जीवनी | रोहित शर्मा कैसे आगे बढे | Rohit Sharma
रिषभ का घरेलु क्रिकेट करियर
सन 2015 में ऋषभ ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट से की थी | 5 फिट 7 इंच लम्बे इस खिलाड़ी ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा जिसका परिणाम आपके सामने है | 2016 U - 19 ऋषभ पंत के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ था | इस टूर्नामेंट में रिषभ ने कुल 267 रन बनाए थे | मात्र 18 गेंदों में अर्ध शतक बनाकर U - 19 टूर्नामेंट का सबसे तेज अर्धशतक का बड़ा रेकोर्ड बनाया था | इसके बाद तो ऋषभ ने बहुत सारे रेकोर्ड्स तोड़ दिए | 2016 के रणजी ट्रोफी में पंत ने महाराष्ट्र के खिलाफ 308 रन बना दिए | अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पंत ने झारखंड के खिलाफ मात्र और मात्र 48 गेंदों में शतक ( Rishabh pant century ) मार दिया था|
ऋषभ का टेस्ट क्रिकेट करियर :
आपको बता दू कि 2018 जुलाई महीने में इंग्लेंड के खिलाफ खेलने के लिए भारत की टेस्ट टीम में ऋषभ पंत का नाम शामिल किया गया था. आगे चलकर उसी श्रुंखला में 18 अगस्त 2018 को ऋषभ पंत का भारतीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू हुआ था | और पहली ही टेस्ट मेच में ऋषभ पंत छक्के के साथ रनों का खाता खोलने वाले पहले बल्लेबाज बने थे |
तारीख 11 सितम्बर 2018 को ऋषभ पंत ने इंग्लेंड की क्रिकेट टीम के खिलाफ पहला टेस्ट शतक लगाया था | और ऋषभ पंत इंग्लेंड में ही इंग्लेंड टीम के खिलाफ शतक झड़ने वाले दुसरे सबसे कम उम्र के विकेट कीपर खिलाड़ी बने गए थे | और साथ ही पहले ऐसे भारतीय विकेट कीपर भी बन गए थे |
दिसंबर 2018 : ओस्ट्रेलिया बनाम भारत का टेस्ट शृंखला में पहले टेस्ट मेच में ऋषभ पंत ने विकेट हिपिंग करते हुये कुल 11 केच पकडे थे | जो कि भारत की टीम के लिए टेस्ट मेच में विकेट कीपर द्वारा सबसे ज्यादा केच पकड़े जाने वाले पहले विकेट कीपर बने |
जनवरी 2019 : ओस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का चौथा टेस्ट मेच चल रहा था उसमे ऋषभ पंत ने शतक लगया था और शतक बनाते ही ओस्ट्रेलिया में भारतीय विकेट कीपर बेट्समेन द्वारा शतक बनाने वाले भारत के वे पहले खिलाड़ी बन गए|
सितंबर 2019 : भारत बनाम वेस्ट इंडीज टेस्ट मेच कि शृंखला थी और दूसरे टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 50 बल्लेबाजो को अपनी विकेट कीपिंग से आउट करने वाले भारतीय टीम के लिए सबसे तेज़ विकेटकीपर बन गए |
जनवरी 2021 : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मेच कि शृंखला थी और चौथे टेस्ट के दौरान ,ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन बनाने वाले सबसे तेज पहले विकेटकीपर बने|
ऋषभ पंत का एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय करियर :
सितंबर 2018 : भारत बनाम वेस्टइंडीज के खिलाफ एक दिवसीय श्रृंखला के लिए भारत कि टीम में एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय टीम के लिए विकेट कीपर के रूप में ऋषभ पंत का नाम शामिल किया गया था | आगे जाकर उसी श्रुंखला में तारीख 21 अक्टूबर 2018 को ऋषभ पंत का भारतीय एक दिवसीय क्रिकेट में डेब्यू हो गया था |
जून 2019 : आपको बता दू कि वर्ष 2019 का क्रिकेट विश्व कप चल रहा था | उसी वक्त भारतीय टीम के ओपनर खिलाडी शिखर धवन को ओस्ट्रेलिया के खिलाफ मेच खेलते बाए अंगूठे पर फ्रेक्चर होने के कारण ऋषभ पंत को शिखर धवन के कवर के रूप में भारतीय स्कोड में शामिल किया गया था | आगे जाकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) की तरफ से फाईनल पुष्टि की गयी के ऋषभ पंत शिखर धवन के जगह रिक्त स्थान भरेंगे | दोस्तों बता दे की जब 2019 का विश्व कप समाप्त हुआ तब अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) द्वारा ऋषभ पंत को टीम का उभरता हुआ सितारा कह कर नवाजा गया था.
ऋषभ पंत का T - 20 करियर
जनवरी 2017 : भारत बनाम इंग्लेंड की T - 20 सीरिज जल्द शुरू होने वाली थी और इस शृंखला के लिए ऋषभ पंत को भारतीय टीम में शामिल कर दिया गया था | 1 फरवरी 2017 को इंग्लेंड की टीम के खिलाफ अपना T - 20 डेब्यू किया था | जबकि इस डेब्यू के साथ एक नया रेकोर्ड भी बन गया की ऋषभ पंत मात्र 19 साल की उम्र में T-20 मेच में डेब्यू करने वाले भारत के सबसे कम उम्र वाले खिलाड़ी बने |
जून 2017 :- भारत बनाम वेस्ट इंडीज की T-20 शृंखला के लिए भी ऋषभ पंत को टीम में जगह मिली गई थी |
.......................................................................Thanks For Seen ...........................................................................