Nitish Kumar Reddy : Biography, girlfriend, IPL carrier - पिता ने नौकरी छोड़ी, रिश्तेदारों ने कसे ताने, आसान नहीं था IPL और फिर टीम इंडिया तक का सफर
पिता के त्याग ने दिया आश्वासन : - वीडियो में नीतीश कुमार बताते हैं की बचपन में उन्हें क्रिकेट खेलने का ज्यादा शौक नहीं था लेकिन उनके पिता ने इसके लिए काफी त्याग किए हैं। उनका कहना है कि "मेरे क्रिकेट खेलने के चक्कर में मेरे पिता ने अपनी नौकरी से रिजाइन दे दिया और मेरे कहानी में कई राज छिपे हैं। एक समय ऐसा भी था जब मैं अपने पिता को रोते हुए देखा और उसे समय मुझे लगा कि मैं क्रिकेट को मजे के लिए सिर्फ नहीं खेल सकता। उसे घटना के बाद मैं इसे काफी गंभीरता से लिया और इसके ऊपर कड़ी मेहनत करनी शुरू की।
मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं रेड्डी : - 26 मई 2003 को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में जन्मे नीतीश कुमार रेड्डी एक मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं। अपने पिता के त्याग के प्रति उन्होंने उनका सम्मान देते हुए बताया कि "मेरी फैमिली एक मिडिल क्लास से बिलॉन्ग करती है। मैं जब अपने पिता को मुस्कुराता देखता हूं, तो मुझे भी बहुत खुशी होती है। जब मैं टीम इंडिया के जर्सी में खेलने उतरा तो उनके चेहरे पर खुशी का कोई ठिकाना नहीं था, जिससे मुझे भी बहुत प्रसन्नता मिली |
अपने आइडीयल से मिला डेब्यू कैप :- नीतीश कुमार रेड्डी ने अपने प्रदर्शन के दम पर टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी जगह बना ली और 22 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत में पहला टेस्ट खेलने उतरे। उन्हें कैप पहनने वाले भी कोई और नहीं बल्कि उनकी आइडियल विराट कोहली थे। नीतीश कुमार ने एडिलेड टेस्ट में ऐसे समय में 42 रनों की पारी खेली जब टीम संघर्ष कर रही थी।
IPL में SRH ने निखारा टैलेंट :- सात छक्के और चार चौके लगाने वाले नीतीश रेड्डी ने बताया कि कैसे आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे ने उन्हें एक ऑलराउंडर के रूप में विकसित होने में मदद की। 'शुरुआत में, मुझे नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने की उम्मीद नहीं थी। मुझे एक उचित ऑलराउंडर के रूप में देखा जा रहा था जो निचले क्रम में बल्लेबाजी कर सकता था। लेकिन जब मैंने पंजाब के खिलाफ प्रदर्शन किया, तब उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे नंबर 4 पर मौका दिया।


