जानिए कौन है एजाज पटेल? जिसके झटके टीम इंडिया के 10 विकेट से लगे | Ajaz Patel | Ajaz Patel News |

जानिए कौन है एजाज पटेल? जिसके झटके टीम इंडिया के 10 विकेट से लगे | Ajaz Patel | Ajaz Patel News |

 जानिए कौन है एजाज पटेल? जिसके झटके टीम इंडिया के 10 विकेट से लगे | Ajaz Patel | Ajaz Patel News |


 जानिए कौन है एजाज पटेल :

भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच जारी टेस्ट में स्पिनर एजाज पटेल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारतीय सरजमीं पर जो मुकाम हासिल किया है, वहां न्यूजीलैंड का कोई भी स्पिनर नहीं पहुंच पाया है। दरअसल, एजाज ने मुंबई चल रहे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम के सभी 10 बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेज दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम की पहली पारी 325 पर सिमट गई है। वही पटेल की फिरकी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है।

उनसे पहले इंग्लैंड के फिरकी गेंदबाज़ जिम लेकर ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में एक पारी के सभी 10 विकेट लेने का कमाल किया था तथा अब एजाज पटेल भी इस सूची में सम्मिलित हो गए हैं। पटेल ने 47.5 ओवर में 12 ओवर मेडन डालते हुए 119 रन दिए तथा सभी 10 विकेट झटके। वही इस समय हर कोई ये जानना चाहता है कि कौन है एजाज पटेल, तो आइये जानते है।।।

आपको बता दें कि एजाज पटेल का जन्म 21 Oct. 1988 को मुंबई में हुआ था। उनका परिवार उस समय न्यूजीलैंड जाकर बस गया तब Patel सिर्फ 8 साल के थे। 30 वर्ष  के एजाज पटेल बाएं हाथ के स्पिनर हैं। एजाज पहले तेज गेंदबाजी करते थे। एक बार जब वे क्लब टीम से खेल रहे थे, तब स्पिन गेंदबाजी करने का मन हुआ। उन्हें स्पिन गेंदबाजी बेहतर लगा। तत्पश्चात, उनका फोकस तेज गेंदबाजी से हट गया तथा वे स्पिन बॉलिंग करने लगे। वही एजाज ने अपने पहले ही टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में गेंदबाजी का आरम्भ किया था। इसके साथ ही उनका नाता दीपक पटेल से भी जुड़ गया। दीपक ऑफ स्पिनर होने के बाद भी 1992 के विश्व कप में गेंदबाजी करते थे। दीपक पटेल उनके कोच भी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post