भारत में Omicron से संक्रमित डॉक्टर ने खुद बताया अपना हाल, वायरस को लेकर दी जानकारी :
भारत में Omicron :- केंद्र सरकार ने कोविड के नए संस्करण ‘ओमिक्रॉन' के मद्देनजर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड मानकों का सख्ती से पालन कराने और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। इसी बीच भारत में ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले एक डॉक्टर अपनी आप बीति मीडिया से सांझी की है।
Omicrone मीडिया रिपोर्ट्स :- मीडिया से चर्चा के दौरान ओमिक्रॉन से संक्रमित हुए डॉक्टर ने नए वैरिएंट को लेकर फैले डर को दूर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा जब उन्हें ओमिक्रॉन से संक्रमित होने का पता चला, तो सबसे पहले खुद को शांत रखने की कोशिश की। उनके पत्नी और बच्चे भी क्वारैंटीन हो गए। डॉक्टर ने बताया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन एहतियात के तौर पर अभी बेंगलुरु के एक अस्पताल में आइसोलेशन में हैं।
संक्रमित होने के बाद अपने लक्षणों पर बात करते हुए डॉक्टर ने कहा, "मुझे शरीर दर्द, ठंड लगने और बुखार की शिकायत हुई है। लेकिन अब तक सांस लेने से जुड़ी कोई समस्या नहीं है।" उन्होंने कहा, "21 नवंबर की रात में हल्का बुखार आने के बाद मेरा अधिकतम बुखार 100 डिग्री फारहेनहाइट तक गया है। लेकिन जुकाम, कफ या बुखार जैसी परेशानियां नहीं झेलनी पड़ीं।" उन्होंने कहा कि सांस लेने में कोई समस्या या गंभीर जटिलताएं नहीं हैं तथा हम वही उपचार का पालन कर रहे हैं जैसा कि पहले कोविड संकर्मित रोगियों को दिया गया था।"
Thanks For Watching