IND vs SA :- भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का नया शेड्यूल जारी, प्लेयर लिस्ट और कब और कहां खेले जाएंगे मैच ?

IND vs SA :- भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का नया शेड्यूल जारी, प्लेयर लिस्ट और कब और कहां खेले जाएंगे मैच ?

 IND vs SA :-  भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का नया शेड्यूल जारी, जानिए प्लेयर लिस्ट क्या होगी और कब और कहां खेले जाएंगे मैच ?


 IND vs SA : न्यूजीलैंड को T20 और Test सीरीज में मात देने के बाद अब टीम इंडिया का अगला मिशन साउथ अफ्रीका है जहां उसे ODI और Test सीरीज खेलनी है. साउथ अफ्रीका दौरे के लिए मुंबई में एक सप्ताह का कैंप लगने वाला है और इसके लिए नए हेड कोच बने राहुल द्रविड़ खिलाड़ियों को मानसिक और तकनीकी तौर पर तैयार की करने कोशिश वाले हैं. साउथ अफ्रीका दौरे पर पहले टीम इंडिया को टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज खेलनी थी लेकिन वहां कोरोना के ओमिक्रॉन वायरस फैलने के बाद T20 सीरीज स्थगित कर दी गई है. भारत-साउथ अफ्रीका सीरीज का नया शेड्यूल घोषित हो गया है जो नीचे दिखाया गया है

India vs South Africa :

भारत-साउथ अफ्रीका दौरे के इस नए कार्यक्रम के मुताबिक टीम इंडिया बॉक्सिंग डे पर सेंचुरियन मैदान में Test मैच खेलेगी. इसके बाद Year 2022 का पहला मैच वो जोहान्सबर्ग मैदान और फिर टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच केपटाउन मैदान में होगा. वनडे सीरीज के पहले दो मैच पार्ल मैदान में खेले जाएंगे. आखिरी मैच केपटाउन मैदान में खेला जाएगा.

India vs South Africa Schedule

तीन मैचों की टेस्ट सीरीज

पहला टेस्ट- 26-30 दिसंबर, सेंचुरियन, समय-1.30 बजे

दूसरा टेस्ट- 03-07 जनवरी, जोहान्सबर्ग, समय-1.30 बजे

तीसरा टेस्ट- 11-15 जनवरी, केपटाउन, समय-2.00 बजे


तीन मैचों की वनडे सीरीज

पहला वनडे- 19 जनवरी, पार्ल, समय-2.00 बजे

दूसरा वनडे- 21 जनवरी, पार्ल, समय-2.00 बजे

तीसरा वनडे- 23 जनवरी, केपटाउन, समय-2.00 बजे

Post a Comment

Previous Post Next Post