katrina kaif and vicky kaushal love story | कैसे शुरू हुई कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की लव स्टोरी ?

katrina kaif and vicky kaushal love story | कैसे शुरू हुई कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की लव स्टोरी ?

साथ में नहीं है कोई फिल्म, फिर भी कैसे शुरू हुई कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की लव स्टोरी? यहां जानिए इस कपल की रोचक कहानी :

 

 katrina kaif and vicky kaushal love story :- कैटरीना और विक्की कौशल की शादी सब जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड का यह बहुत ज्यादा चर्चित कपल 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के होटल सिक्स सेंसेस बरवाड़ा फोर्ट में शादी करेगा। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने कभी साथ में किसी फिल्म में काम नहीं किया। इसके बावजूद दोनों के बीच कैसे प्यार हुआ? दोनों की यह लव स्टोरी बड़ी दिलचस्प मानी जा रही है। इनकी यह लव स्टोरी एक मजाक से शुरू हुई थी। आइए जानते हैं इनकी लव स्टोरी के बारे में |

करण जौहर के शो पर किया था 'बेहोश' होने का नाटक

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की इस रोचक लव स्टोरी में करण जौहर के शो की अहम भूमिका मानी जा रही है। जब कैटरीना कैफ करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' पर पहुंची थीं तो करण ने उनसे सवाल पूछा था कि वह आगे किसके साथ काम करना चाहेंगी। इस पर कैटरीना ने विक्की कौशल का नाम लिया था। जब विक्की कौशल, करण के शो पर गेस्ट बनकर पहुंचे थे तो करण ने कैटरीना की बात उन्हें बताई। करण की बात सुनकर विक्की ने बेहोश होने का नाटक किया था। तब पता चला था कि विक्की को कैटरीना पर क्रश है।

ऐसे किया गया था प्रपोज

वर्ष 2019 में स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के दौरान विक्की कौशल ने कैटरीना को प्रपोज कर दिया था। हालांकि वह बात उन्होंने मजाक में किया था। विक्की कौशल ने कैटरीना से कहा था, 'मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। शादियों का मौसम चल रहा है तो आप भी एक विक्की कौशल की तरह एक अच्छे इंसान को ढूंढकर उससे शादी क्यों नहीं कर लेतीं।' इसके बाद विक्की ने उनसे पूछा था, 'मुझसे शादी करोगी।' इस पर कैटरीना ने कहा था—हिम्मत नहीं है। विक्की ने यह प्रपोजल सलमान खान के सामने दिया था।

पार्टीज में साथ-साथ स्पॉट किया जाता है

इसके बाद दोनों कपल को बॉलीवुड की कई पार्टियों में साथ में स्पॉट किए जाने लगे है। इसके अलावा भी कई मौकों पर दोनों को एक साथ देखा गया था। यहां तक कि कई बार विक्की को कैटरीना के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया था। साल 2019 के आईफा अवॉर्ड, जी सिने अवॉर्ड फंक्शन में भी दोनों साथ ही पहुंचे थे और बैठे भी साथ में थे। इसके बाद से ही इनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगना शुरू हो गई थी। हालांकि इन दोनों ने अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post