PM किसान योजना में बड़ा बदलाव, E- KYC पूरे किए बिना नहीं आएगी 10वीं किस्त, जानिए क्या है पूरा करने का नया तरीका
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त 15 दिसंबर 2021 तक जारी होने जा रही है. अगर आप भी इसका काफी समय से इंतजार कर रहे हैं तो तुरंत E - KYC पूरा करें। इसके बिना आपकी किस्त अटक सकती है। इस योजना में मोदी सरकार ने यह अहम बदलाव किया है। ( भारत में 'ओमिक्रॉन' की एंट्री हुई )
मोदी सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकृत किसानों के लिए E - KYC आधार अनिवार्य कर दिया है। पीएम किसान पोर्टल कहता है कि आधार आधारित OTP प्रमाणीकरण के लिए किसान कॉर्नर में E - KYC विकल्प पर क्लिक करें और बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए निकटतम CSC केंद्रों से संपर्क करें। वैसे आप इसे घर बैठे ही अपने मोबाइल, लैपटॉप या कंप्यूटर की मदद से यह कार्य पूरा कर सकते हैं।
E- KYC को पूरा करने के लिए सबसे पहले आप पीएम किसान की वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
:- दायीं तरफ आपको काफी टैब मिलेंगे उसमे सबसे ऊपर आपको eKYC लिखा मिलेगा। उस पर क्लिक करें
: - अब आप आधार नंबर और फोटो में दिख रहे कोड को दर्ज करें और उसके बाद सर्च बटन पर क्लिक करें |
:- इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP दर्ज करें
: - अगर सब कुछ ठीक रहा तो E - KYC संम्पन्न हो जाएगा वरना अमान्य आ जाएगा।
अगर ऐसा होता है तो आपकी अगली किस्त में देरी हो सकती है। आप इसे आधार सेवा केंद्र में जाकर ठीक करवा सकते हैं।