हरभजन सिंह को टीम इंडिया से बाहर करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- धोनी से कई बार मेने पूछा लेकिन...
Harbhajan Singh News : जाने माने ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को क्रिकेट के सभी तरह के प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कि और उसको लगभग एक सप्ताह भी हो गया है. क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भज्जी ने BCCI द्वारा उनके जैसे वरिष्ठ खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर टिप्पणी कि हैं, जिन्हें बिना कोई जानकारी लिए टीम से बाहर कर दिया गया था.
अनुभवी भारतीय स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह ने पिछले हफ्ते अपने क्रिकेट करियर से रिटायर्मेंट ले लिया है. 1998 में भारतीय क्रिकेट टीम में जुड़ने वाले हरभजन ने 103 टेस्ट मैच, 236 वनडे और 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. और दो दशकों तक भारतीय टीम के लगातार सदस्य बने रहे तथा हरभजन सिंह ने 2011 में ही टीम में अपना स्थान खो दिया | इसके बाद अगले 5 वर्षों तक हरभजन सिंह भारतीय टीम के अनिचित काल के लिए सदस्य बने रहे |
बात करे आगे कि तो हरभजन सिंह ने 2011 विश्व कप के बाद केवल 10 वनडे और 10 टेस्ट मैच ही खेले है. और उन्हें 2013 चैंपियंस ट्रॉफी और 2015 विश्व कप के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया था. और उन्हें इंडिया टीम में शामिल नहीं किए जाने को लेकर संन्यास के बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि 400 विकेट लेने वाले किसी भी व्यक्ति को अचानक टीम से कैसे आउट किया जा सकता है. यह बात सबको जानने लायक है और अपने आप में एक रहस्यमयी कहानी है, जो अभी तक किसी के सामने नहीं आई है. मुझे अभी भी आश्चर्य है, है कि वास्तव में क्या हुआ था जो मेरे को भारतीय टीम से बाहर किया और मेरे टीम में बने रहने से किसे दिक्कत थी?”
हरभजन सिंह मिडिया के साथ बातचीत करते हुए खुलासा किया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से उनकी अनुपस्थिति का कारण पूछने की कोशिश की थी, लेकिन उनसे कोई जवाब नहीं मिला. कुछ समय बाद जब उन्हें एहसास हुआ कि जवाब मांगने का कोई मतलब नहीं है, तो फिर हरभजन ने बहार किए जाने को लेकर कारण पूछना ही बंद कर दिया. उन्होंने कहा, ”मैंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से पूछने की बहुत कोशिश की, लेकिन मुझे कोई संतुष्ट जनक कारण नहीं बताया गया. फिर मुझे एहसास हुआ कि इसके पीछे कौन है, क्योंकि अगर आप पूछते रहते हैं और कोई जवाब नहीं देता है, तो इसे छोड़ देना बेहतर होता है.”
हरभजन ने 2011 के बाद कई बड़े प्रारूपों में वापसी की है लेकिन किसी भी प्लेइंग इलेवन में नियमित सदस्य नहीं थे. टीम इंडिया के साथ उनका अंतिम और आखिरी मैच 2016 में था. हरभजन T20 विश्व कप के सदस्य थे, जो भारत में खेला गया था लेकिन वह बेंच पर बने रहे खेलने का मोका नही मिला. इसके बाद उन्हें अगली सीरीज के लिए टीम इंडिया से हटा दिया गया जो वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई थी और फिर उन्होंने कभी वापसी नहीं की. हालांकि वह ipl में नियमित रहे और पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट भी बहुत खेले उसके बाद आईपीएल 2021 में वह ऑयन मॉर्गन की अगुवाई वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सदस्य रहे थे.और 2 या 4 मैच में खेलने का मोका भी मिला था |