SA vs IND: एक दिन में गिरे 18 विकेट, तेज गेंदबाजों का रहा बोलबाला एक के बाद एक विकेट गिरे |
india vs south africa : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टेस्ट के तीसरे दिन का खेल पूरा हुआ है। तीसरे दिन आकर्षण गेंदबाजो का रहा जिसके बदलोत कुल 18 विकेट गिरे। आपको बता दें कि सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के शतक मारा जिसके बदौलत भारत ने पहले दिन स्टंप्स तक 272 रन 3 विकेट के नुकसान पर बनाये। इसके बाद दूसरे दिन बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी गई । तीसरे दिन कि बात करे तो दक्षिण अफ्रीकी के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत के 7 विकेट 55 रन पर ही गिरा दिए। ( India vs South Africa ODI Team )
इस तरह भारत की पहली पारी 327 रन पर समाप्त हो गई । इसके बाद भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों का बोल बाला रहा और दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी को केवल 197 रन पर ही समेट दी। इस तरह से भारत को पहली पारी में ही 130 रन की बढ़त मिली गई । फिर मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी शुरू की तो स्टंप्स तक एक विकेट गंवा दिया और 16 रन बनाये | तीसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 6 ओवर खेले जिसमे भारतीय टीम ने 16 रन पर एक विकेट गंवा दिया था। जिससे कुल बढ़त 146 रन कि हो गई । उसी प्रकार भारत की पहली पारी के 7 विकेट और दूसरी पारी का 1 विकेट व दक्षिण अफ्रीका के 10 विकेट यानि कुल मिलाकर दिन में कुल 18 विकेट गिरे |
रबाडा और एनगिडी ने मचाई खेल में तबाही
भारत ने तीसरे दिन अपनी पारी 272/3 के स्कोर से आगे बढ़ाई थी । केएल राहुल ने 123 अपने पुराने स्कोर में 1 रन जोड़ सके और वो आउट हो गए जो तीसरे दिन के विकेट गवाने वाले पहले बल्लेबाज थे। रबाडा ने राहुल को विकेटकीपर डी कॉक के हाथों कैच आउट कराया है । वहीं रहाणे ने (48) रन बनाये जिसमे वो केवल 8 रन जोड़ सके थे। एनगिडी ने उन्हें डी कॉक के हाथों से आउट करवाया । इसके बाद एनगिडी और रबाडा के सामने कोई भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं पाया और विकेट एक के बाद एक गिरते रहे जिसमे ऋषभ पंत (8), रविचंद्रन अश्विन (4), शार्दुल ठाकुर (4), मोहम्मद शमी (8) और जसप्रीत बुमराह (14) ऐसे करके जल्दी-जल्दी सभी आउट हो गए । रबाडा और एनगिडी ने 3-3 विकेट लिए। दुसरे बोलर जानसेन के खाते में सिर्फ एक विकेट ही आया।
उसके बाद भारतीय गेंदबाज शमी का बड़ा कारनामा |
भारतीय गेंदबाजों का कारनामा हुआ जो जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज पूरी तरह बल्लेबाजों पर हावी रहे। शमी ने 5 तो बुमराह और शार्दुल ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज के खाते में सिर्फ एक विकेट ही आया। शमी की दोनों तरफ से स्विंग हो रही गेंदों का किसी अफ्रीकी बल्लेबाज के पास जवाब नहीं था। शमी ने 16 ओवर में 5 मेडन ओवर सहित 44 रन देकर 5 विकेट लिए ले लिए।
इस दौरान नया रिकॉर्ड भी बन गया शमी सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज बने गए। वो कपिल देव के 50 टेस्ट और जवागल श्रीनाथ के 54 टेस्ट के बाद तीसरे 55 टेस्ट मैच में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए । वैसे तो शमी टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले 5 वे भारतीय तेज गेंदबाज बने है । लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान टीम को पहली पारी में 197 रन पर ही ढेर कर दिया।
फिर भारत की हुई खराब शुरूआत
इसके बाद भारतीये टीम की दूसरी पारी शुरू हुई, जिसमें शुरूआत में ही भारतीये टीम को करारा झटका लगा । जानसेन ने मयंक अग्रवाल को 4 रन पर विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों में कैच आउट कराया गया | इस प्रकार एक दिन में कुल 18 विकेट गिर गए जिसमे कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी व मोहम्मद शमी का बोलबाला रहा |
.....................................................................Thanks...........................................................................