रोहित शर्मा होंगे ODI के कप्तान, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह |
india team : टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका दौरे की सकारात्मक शुरूआत की और बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन 272 रन 3 विकेट के नुकसान पर बनाये। केएल राहुल ने शतक जमाया तो अजिंक्य रहाणे ने भी अपने फॉर्म में वापसी की है। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर 3 टेस्ट और इसके बाद तीन ODI मैचों की सीरीज खेलना है। जहां पर टेस्ट सीरीज अभी खेली जा रही है, वहीं बात करे तो वनडे टीम के सदस्य अगले सप्ताह रेंबो देश पहुंच जाएंगे। तीन वनडे मैच 19 जनवरी 2022, 21 जनवरी और 23 जनवरी को खेले जाएंगे। BCCI जल्द ही वनडे टीम की घोषणा करेगा। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर किन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका |
1. ओपनर्स - रोहित शर्मा का ओपनिंग करना तो तय है लेकिन रोहित शर्मा का साथ उनके पुराने जोड़ीदार शिखर धवन की वापसी हो सकती है। शिखर ने T20 इंटरनेशनल प्रारूप में अपनी जगह जरुर गंवा दी है, लेकिन 2021 में उन्होंने वनडे प्रारूप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। श्रीलंका दौरे पर शिखर धवन ने कप्तानी की थी और दक्षिण अफ्रीका दौरे पर उनका जाना लगभग तय माना जा रहा है |
2.वही अगली कड़ी में बात करे तो रुतुराज गायकवाड़ को जगह मिल सकती है जिसका कारण है रुतुराज गायकवाड़ आईपीएल 2021 और विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आईपीएल 2021 में 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप के मालिक बन गए थे | इसके बाद विजय हजारे ट्रॉफी में भी 5 मैचों में उन्होंने 603 रन बनाए, जिसमें उनके चार धुआधार शतक भी शामिल है।
3. मिडिल ऑर्डर - पूर्व भारतीय वनडे कप्तान विराट कोहली ने वनडे सीरीज के लिए अपनी उपलब्धता बताई है और तीसरे नंबर पर वो खेलते भी नजर आएंगे। फिर सूर्यकुमार यादव या श्रेयस अय्यर में से किसी एक को चौथे नंबर की जिम्मेदारी भी मिल सकती है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि इन दोनों खिलाड़ियों को 15 सदस्यीय टीम में जगह नहीं भी मिले, क्योंकि केएल राहुल वनडे सीरिज में मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं और फिनिशर की भूमिका भी निभाते हैं।
4.ऑलराउंडर्स - रुतुराज कि तरह ही वेंकटेश अय्यर को भी वनडे टीम में जगह मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 27 साल के अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी में mp के लिए 6 मैचों में 379 रन बनाए और 9 विकेट भी लिए है । इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 1 अर्धशतक शानदार तरीके से जमाया है। अगर अक्षर पटेल फिट हुए तो उन्हें भी जगह मिल सकती है जबकि शार्दुल ठाकुर भी ऑलराउंडर्स कि तरह खेल सकते है इसलिए उन्हें भी मौका मिलना तय है। ( India VS South Africa )
5. गेंदबाज : गेंदबाज में जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी सँभालते नजर आयेंगे । भुवनेश्वर कुमार और हर्षल पटेल, दीपक चाहर और मोहम्मद शमी को मौका मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। R अश्विन की चार साल बाद वनडे सीरीज में वापसी हो सकती है। युजवेंद्र चहल को भी टीम में जगह मिलना तय माना जा रहा है।
A. ओपनर्स : रोहित शर्मा , शिखर धवन, KL राहुल,
B. मिडिल ऑर्डर : विराट कोहली , रुतुराज गायकवाड़, सुर्यकुमार यादव/ श्रेयस अय्यर,
C. ऑलराउंडर्स : वेंकटेश अय्यर, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर,
D. गेंदबाज : जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर और मोहम्मद शमी, रविचन्द्र अश्विन / युजवेंद्र चहल,
............................................................... Thanks ....................................................................